बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासी,घर से लेकर बाहर तक डरे सहमे रहते हैं लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

एक गर्भवती महिला समेत दो लोगों पर बंदरों ने किया हमला

रजौली नगर पंचायत में लोग बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं.रविवार को गर्भवती महिला समेत दो महिलाओं पर बंदरों ने हमला कर दिया.इस हमले में दोनों महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई.घायल महिलाओं को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक अमरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बंदर काटने से घायल दो महिलाओं प्रीति कुमारी एवं स्मृति कुमारी का इलाज रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे किया गया है.उन्होंने कहा कि घायलों को टेटनस की सुई दी गई है एवं ओपीडी में आकर सुई लगवाने का निर्देश दिया गया है.वहीं नगरपंचायत में बंदरों की भरमार होने से नगरवासी डरे सहमे रहते हैं.यहां के कई मोहल्लों मलिकटोला,बभनटोली,बीच बाजार,नीचे बाजार,माहुरी टोला आदि में बंदरों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है.वहीं स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी बंदरों से डरे सहमे रहते हैं.बंदरों के आतंक से लोग परेशान तो हैं ही.साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में घुसकर बंदर घरेलू सामान को नष्ट कर देते हैं और छत पर सूखने वाले कपड़े को फाड़ देते हैं.यहां तक कि कभी-कभी घर में रखे मोबाइल भी उठा कर ले चले जाते हैं.जिसके कारण लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.इतना ही नहीं कभी-कभी बंदरों के झुंड की चपेट में आने से लोग बुरी तरह घायल भी हो जाते हैं.बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन से लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों तक से कई बार लोगों द्वारा गुहार लगाई जा चुकी है.लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है.वहीं लोगों की मांग है कि बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन द्वारा जल्द अभियान चलाया जाए नहीं तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा.इस बाबत पर रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि बंदरों द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना मिली है.जल्द ही बंदरों के झुंड पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!