ठंड के कारण बेहोश हुए शिक्षक,सीढ़ी पर लुढ़कने से बचे,रसोईया ने तेल मालिश कर बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखण्ड क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है.क्षेत्र में सुबह के समय कुहरा व पाला गिरते रहता है एवं दिन की शुरुआत से लेकर शाम तक ठंड बढ़ा हुआ रहता है.इन परिस्थितियों में भी शिक्षक व शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं के पढ़ाने में जुटे हुए हैं.इस दौरान प्रखण्ड क्षेत्र के धामुचक गांव उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक शिक्षक को ठंड लगने से वे बेहोश होकर सीढ़ियों पर लुढ़कने लगे,जिसे पीछे रहे सहकर्मी शिक्षकों ने गिरने से बचाया.विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अनिता सिन्हा ने बताई कि प्रत्येक दिनों की भांति विद्यालय में शिक्षण कार्य चल रहे थे.इसी बीच लंच के समय विद्यालय के एक शिक्षक विजय कुमार सीढ़ी पर चढ़कर विद्यालय के पहले तल पर जा रहे थे.इसी क्रम में उन्हें चक्कर आने लगा और वे सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरने ही वाले थे कि पीछे सहकर्मी शिक्षकों ने सहारा देकर उन्हें गिरने से बचाया.साथ ही बेहोश शिक्षक को विद्यालय कार्यालय में लगे बेंच पर लिटाकर हाथ-पैर रगड़ने लगे.कुछ समय बाद जब शिक्षक विजय कुमार को होश आया,तो उन्होंने कहा कि लगता है मुझे ठंड लग गया है और कमजोरी जैसा लग रहा है.प्रधानाध्यापिका के निर्देश पर रसोईया दीदियों के सहयोग से सरसों तेल को लहसुन डालकर गर्म करके लगाया गया.

इस दौरान 10-15 मिनट बाद ठंड से पीड़ित शिक्षक को राहत मिली और उसकी जान बच पाई.प्रधानाध्यापिका ने बताई कि उनके विद्यालय में कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं,उनमें शिक्षक विजय कुमार की उम्र महज 30 वर्ष है,जो ठंड का शिकार हो गए.हालांकि गांव में मौजूद ई-रिक्शा पर बैठाकर उन्हें अस्पताल जाने को कहा गया,किन्तु ठंड के कारण स्थिति और बिगड़ न जाये इस कारण पीड़ित शिक्षक ने धूप में बैठकर थोड़ा इंतेजार करने लगे.वहीं विद्यालय का समय समाप्त होने पर शिक्षकगणों के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है.विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि उनका विद्यालय मुख्यालय से थोड़ा दूर है,इस वजह से ठंड ज्यादा रहता है और विद्यालय में शिक्षण कार्य भी करना पड़ता है.वहीं प्रखण्ड के कुछ शिक्षकों ने कहा कि नवादा जिले में अबतक ठंड के कारण छुट्टी नहीं दी गई है,जबकि पड़ोसी जिले गया एवं नालन्दा में छुट्टी दी जा चुकी है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!